जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा इटौरी मार्ग पर लपरी प्रसाद का पूरा के सामने गुरुवार को सुबह सुलह एक अज्ञात बोलेरो के धक्के से अंशिका नामक बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो फरार हो गई। ज्ञातव्य है कि अम्बेडकर नगर के हंसवर निवासी गिरजा शंकर नोना की पुत्री 12 वर्षीय आंशिक गांव-गांव में मांगने का काम करती थी। जब सुबह अपने डेरा से गांव में जा रही थी तभी एक बोलेरो उसे रौंदते हुए फरार हो गई। बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
― Advertisement ―
बोलेरो के धक्के से बालिका की मौत

Previous article
Next article