Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरबोलेरो और अर्टिगा में आमने-सामने टक्कर, बोलेरो छोड़ बाराती फरार

बोलेरो और अर्टिगा में आमने-सामने टक्कर, बोलेरो छोड़ बाराती फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में बोलेरो और अर्टिगा में बीती रात भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार बाराती बोलेरो छोड़कर फरार हो गये। बताते चलें कि रामपुर हरदसही मेहनाजपुर आजमगढ़ से सिहौली केराकत शादी समारोह में आए थे और उसके बाद अपने घर वापसी के लिए निकले। जैसे ही वह सुल्तानपुर नहर के पास पहुंचे ही थे कि आजमगढ़ देवगाँव से केराकत की तरफ जा रही अर्टिगा को अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तेज आवाज सुन आस पास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसमें आर्टिगा में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद गाड़ी को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।

Share Now...