जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को नवगठित नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्ष उम्मे राहिला ने किया। बैठक में सभासदों ने पेयजल आपूर्ति की समस्यायों के लिए प्लम्बर की अतिरिक्त व्यवस्था किये जाने, साफ सफाई के लिए और सफाई कर्मियों को रखने का प्रस्ताव रखा जिसको अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए अधिशासी अधिकारी कुँवर गौरव सिंह से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने को कहा। इसके अलावा सभासदों ने बरसात के पूर्व नालियों की साफ सफाई की मांग किया जिससे कस्बे में गन्दगी न होने पाये। दस में से नौ सभासदों की मौजूदगी रही। सभी ने अपने वार्ड के विकास के लिए प्रस्ताव दिये। ईओ कुँवर गौरव सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर पहली बोर्ड की बैठक बुलाई गई जिसमें सभासदों के प्रस्तावों को वरीयता के आधार पर कराने का अनुमोदन अध्यक्ष ने किया है। सभी कार्यो की सूची शासन को भेजी जाएगी जिस पर धन मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मे राहिला ने सभी को आश्वासन दिया कि बिना भेदभाव के कार्य होंगे। इस मौके पर सभासद हीरामनी देवी, परवेज कुरैशी, जगत नारायण, दिलशाद अहमद, शमा परवीन, सुलाबी देवी, विनोद प्रजापति, सिद्दीका बानो, राजमन, सतेन्द्र नारायण तिवारी, ओमकार यादव सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
बोर्ड की बैठक में विकास कार्यो के लिए गए प्रस्ताव

Previous article
Next article

