Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेहतर समाज का निर्माण करने को हर बेटी का शिक्षित होना जरूरी...

बेहतर समाज का निर्माण करने को हर बेटी का शिक्षित होना जरूरी : बद्री प्रसाद सिंह

  • सम्मान समारोह में 50मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मुंगराबादशाहपुर। एक लड़की ही शिक्षित होकर मां बनकर बच्चे को एक अच्छे नागरिक के रूप में तैयार कर समाज, देश व राष्ट्र का निर्माण करती है। ऐसा तभी संभव है, जब बालिकाएं शिक्षित होंगी। बेहतर समाज का निर्माण करने के लिए हर बेटी का शिक्षित होना जरूरी है। उक्त बातें देवा विनायकी की शिक्षा संस्थान के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में रिटायर्ड आईजी बद्री प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा से अच्छी समाज की नींव रखी जा सकती है। यदि बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए तो निश्चित ही एक दिन सर्वोत्तम समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सत्यदेव सिंह, रिटायर्ड आईजी बद्री प्रसाद सिंह, राजीव रत्नम तिवारी, अश्वनी सिंह, रत्नाकर तिवारी, भोलानाथ पाल, शिवम दुबे व अर्पित शुक्ला आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मेधावी छात्रों में प्रभात सिंह, तनु सिंह, श्रेया सिंह, आयुष दुबे, शिवांशु मिश्रा, सौरभ मिश्रा, ऋषभ सिंह, उत्सव सिंह, शुभम् यादव,आदर्श मौर्य व आईआईआरटी में 151रैंक प्राप्त करने पर ओम शुक्ला को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं में प्रवक्ता अश्वनी सिंह, अनिल शुक्ला, राजीव रत्नम तिवारी, विष्णु मिश्रा, एसएस पांडेय, भोलानाथ पाल आदि ने कहा कि शिक्षा बिना जीवन पर अधूरा है। उन्होंने बच्चों को शिक्षित होने पर बल दिया गया। संस्था की शिक्षिका आकांक्षा त्रिपाठी के गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सत्यदेव सिंह तथा संचालन रत्नाकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर सूरज तिवारी, मघवेंद्र सिंह, संदीप दुबे, आकांक्षा त्रिपाठी, विवेक पांडेय, शिवकुमार व अश्वनी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।