Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में दो स्थानों पर पुलिस मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ों में चार अभियुक्तों...

E-Paper 06-04-2026

Homeअपना जौनपुरबेहतर जिंदगी जीने के लिए है मानवाधिकार

बेहतर जिंदगी जीने के लिए है मानवाधिकार

  • किसी भी जाति धर्म सम्प्रदाय का कोई भी हो पहले वह इंसान है

जौनपुर धारा, जौनपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर प्राचार्य जय प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सन 1948 में आज ही के दिन 10 दिसम्बर से इसकी नींव पड़ी। उन्होंने कहा कि हमे किसी का शोषण नही करना चाहिए। भारत का संविधान बहुत ही उच्च कोटि का है हम कर्तव्य करते है अधिकार स्वयं मिल जाता है। हमें जो भी अधिकार मिले हैं वह सराहनीय हैं। अभी महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिला है। हमें इसके प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम एक इंसान है मानव को अपना अधिकार जानने का हक है। इसी क्रम में  पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि मानवाधिकार सबको जिओ और जीने का हक प्रदान करता है हमे अपने हक को जानना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि 197 देश है उसमें हमे स्वतंत्रता व समानता का अधिकार प्राप्त है। मानवाधिकार किसे मिलना चाहिए किसे नहीं यह मूल सवाल है। महाविद्यालय की एक छात्रा जानकी यादव ने कहा कि गांव में लड़कियों को पढ़ने से आज भी रोका जाता है हमे समानता का अधिकार आज तक नही प्राप्त हुआ ऐसा क्यों। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा को अंगवस्त्रम देकर प्राचार्य ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. जयप्रकाश पाठक एवं संचालन डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार मिश्र, डॉनेहा कन्नौजिया, सुमन आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Share Now...