Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेवफा पति को पत्नी ने जमकर पीटा, सीएचसी पर हुआ हंगामा

बेवफा पति को पत्नी ने जमकर पीटा, सीएचसी पर हुआ हंगामा

जौनपुर धारा, शाहगंज। राजकीय चिकित्सालय में सोमवार को अपनी दूसरी पत्नी की डिलेवरी कराने आए युवक को पहली पत्नी ने जमकर पीटा। वहीं इस मामले से चिकित्सालय में भर्ती महिला व चिकित्सा कर्मी में अफरातफरी मची रही। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के अम्बारी चौकी अन्तर्गत खैरूदीनपुर गांव निवासी प्रमोद गौतम पुत्र भेला गौतम सोमवार को अपनी दूसरी पत्नी अनीता पाल निवासी पवई थाना क्षेत्र के साथ सात माह पहले शादी की थी जो महिला शाहगंज के एक निजी नर्सिंग होम में काम करती है। लेकिन पहली पत्नी से प्रमोद को चार बच्चे हैं। मामले की जानकारी होने पर पहली पत्नी ने अपने बच्चों व सास ससुर के साथ चिकित्सालय पर पहुंच कर अपने पति को जमकर पीटा। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि इसने चार शादी की है। हंगामे के बाद पहली पत्नी अपने पति को अपने साथ लेकर घर चली गई। वहीं डिलेवरी के लिए आई दूसरी पत्नी भी चिकित्सालय से गायब हो गई।