Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेटे ने पिता के जान की रक्षा के लिए पीएमओ से लगाई...

बेटे ने पिता के जान की रक्षा के लिए पीएमओ से लगाई गुहार

  • भू माफिया को स्थानीय कोतवाली पुलिस का संरक्षण है प्राप्त

जौनपुर धारा, थानागद्दी। एक बेटे ने अपने पिता के जान की रक्षा के लिए पीएमओ से गुहार लगाई है। बेटे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र सौंपा। पीएमओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के जखियां गांव निवासी स्नात्तकोत्तर के छात्र विकास सिंह के अनुसार उसके पिता बजरंग बहादुर सिंह भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष हैं। इस नाते वे भूमाफियाओं से सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शिकायत पत्र और जन सूचना अधिनियम के तहत प्रार्थना पत्र डालते रहते हैं। विकास सिंह की शिकायत है कि इसी कारण कुछ लोग उसके पिता बजरंग बहादुर सिंह की जान के दुश्मन बन गए हैं। विकास के मुताबिक क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत से कई बार भू माफियाओं ने उनके पिता की पिटाई भी की और मुकदमा तक दर्ज नहीं कराने दिया। बल्कि उल्टे उनके पिता के खिलाफ ही संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पिता को कोतवाली से भगा दिया जाता है। पीएमओ को दिए प्रार्थना पत्र में विकास सिंह अपने पिता की जान को लेकर चिंता जताई है। उन्हें आशंका है कि दबंग भू माफिया उनके पिता की हत्या कर सकते हैं। पीएमओ ने पत्र को स्वीकार कर लिया है तथा समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।