Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविपत्ति काल में भी नहीं छोड़ना चाहिए ईश्वर के नाम का सहारा

विपत्ति काल में भी नहीं छोड़ना चाहिए ईश्वर के नाम का सहारा

जौनपुर धारा, खेतासराय। नवरात्र भर गोलाबाजार के रामलीला मैदान में आयोजित रामचरित मानस कथा के सातवें दिन मानस कोकिला राधे किशोरी ने भक्त प्रह्लाद की भक्ति का वर्णन किया। रामचरित मानस कथा का श्रवण कर श्रद्धालु आत्मविभेर हो गए। कथा वाचिका राधे किशोरी ने कहा कि भगवान श्री हरि के परमभक्त प्रहलाद ने दुनिया के विभिन्न संकटों को सहते हुए भगवान की पावन भक्ति को नहीं छोड़ा। जीवन में कैसी भी विषम परिस्थितियां क्यों न हो हमें कभी भी परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए। भक्त प्रह्लाद के पिता महाराज हिरण्यकश्यप ने भगवान से बड़ा विद्रोह किया। फिर भी प्रह्लाद जैसे पुत्र को पाकर स्वयं का उद्धार कर लिये और अपनी 21 पीढ़ियों को भी तरन-तारन कर दिया। भगवान की भक्ति से हमें संसार विरक्त होकर भी अनुरक्ति मिलती रहती है। जब तक ये हमारा जीवन है भगवान की भक्ति करते रहना चाहिए। इससे पहले यजमान राधेश्याम जायसवाल, मनीष गुप्ता, भृगुनाथ जायसवाल, रवि बरनवाल ने पुष्प माला अर्पित कर कथा वाचिका से आशीर्वाद लिया।