Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर छात्रों ने निकाला जागरूता रैली

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर छात्रों ने निकाला जागरूता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा के बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ विषय पर छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के माध्यम से बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के छात्र छात्राओ ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाली। जिसमें वह आसपास के आधा दर्जन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। रैली को विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री व प्रबंधक डॉ.स्वतंत्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होने कहां के बेटियां बेटों से कम नहीं है, इन्हें शिक्षा दिलाये, यह अपने कुल का नाम जरूर रोशन करेंगे। आज देश में ही नहीं विदेशों में भी बेटियां अपने जिले देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सरोज, सरवन कुमार, लालचंद्र, आनंद कुमार मौर्य मौजूद रहे।

Share Now...