Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबेटी का किया कन्यादान और फिर उड़ गये प्राण पखेरू

बेटी का किया कन्यादान और फिर उड़ गये प्राण पखेरू

जौनपुर धारा, मछलीशहर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी 70 वर्षीय देव नारायण मिश्रा की बेटी की 29 मई दिन सोमवार को शादी थी। बारात सुजानगंज से आई थी। बेटी रागिनी का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। पिता ने खुशी मन से पांव भी पूजा। विवाह संपन्न होते ही सुबह लगभग 4 बजे देव नारायण मिश्रा को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पारिवारिक जन बरईपार निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके मौत से घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बेटी की विदाई तो कर दी गई लेकिन बेटी को इस बात की सूचना अभी नहीं दी गई है। परिवार के लोग देव नारायण मिश्रा को लेकर इलाहाबाद अंतिम संस्कार के लिए चले गए हैं। यह एक संयोग कहें या ईश्वर का न्याय देव नारायण मिश्रा काफी अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी देखभाल परिवार के लोग ही कर रहे थे। ऐसा लगता है बेटी के कन्यादान का ही इंतजार कर रहे थे। यह इनकी अंतिम बेटी थी। कन्यादान के बाद मौत को लेकर लोग यही कहते देखे जा रहे हैं कि शायद बेटी के कन्यादान के ही इंतजार में देवनारायण थे। मृतक तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व शासकीय अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद मिश्र के भाई थे। तहसील में भी अधिवक्ता शोक में मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।