Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त - जिलाधिकारी

बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त – जिलाधिकारी

  • महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को दी गई अहम जानकारियां

जौनपुर धारा, सिकरारा। मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर गुरुवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण व यातायात नियमों की अहम जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त बनेगी। सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा। महिलाओ को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान कारगर साबित हो रहे है। उन्होंने पढ़ाई करने वाली बेटियों मोबाइल से दूर रहने की नसीहत दी जिससे उनके लक्ष्य की प्राप्ति मे भटकाव न हो। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध कम होगा। अपने आस पास पूरी तरह से सतर्क रहे। किसी भी अपराध का शिकार न हो इसके लिए हम हर तरह से समय- समय पर शासन के निर्देश पर आप सब को जागरूक करने का प्रयास करते है। यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप की सहभागिता इसमें रहेगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पूर्णत: पालन करे। किसी बीमारी से उतनी मौत नहीं होती जितनी सड़क हादसे मे होती है। अतिथियों द्वारा पुलिस व प्रशासन द्वारा की त्वरित कार्रवाई से लाभान्वित दस पीड़ित महिलाओं को पौधा, छाता व टार्च प्रदान किया गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा विशाखा सिंह व महिमा कन्नोजिया के साथ दस मेधावी छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह, साइबर क्राइम पर ओपी जायसवाल व यातायात पर उप निरीक्षक सुनील मिश्रा ने विस्तार से जानकारी दी। छात्राओ द्वारा गीत व एकाकी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह, संस्थापक विजय बहादुर सिंह व अध्यक्ष डा. जोखन सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी विनय सिंह, अरबिन्द सिंह, मो. असलम, रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, कविता सिंह, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, दामिनी सिंह, बृजेश यादव, जितेंद्र सिंह प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह व आभार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने ज्ञापित किया।