Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबीमारी से जूझ रहे पीड़ित परिवार ने कफन लेकर किया प्रदर्शन

बीमारी से जूझ रहे पीड़ित परिवार ने कफन लेकर किया प्रदर्शन

  • तीन साल से गड्ढे में सड़ चुके पानी को बाहर नहीं निकलने दे रहें है दबंग
  • मच्छर जनित बीमारी की चपेट में है पूरा परिवार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से जूझ रहे एक पीड़ित परिवार ने कफन लेकर प्रदर्शन  करके विरोध जताया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन साल से घर के सामने गड्ढे में इकट्ठा हुए गंदे पानी को दबंग पड़ोसी बाहर निकाले नहीं दे रहे हैं जिससे परिवार के लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कुसियाँ गांव निवासी पीड़ित चंद्रभान मिश्रा ने बताया कि घर के सामने करीब ती साल से नाली व बरसात का गंदा पानी गड्ढे में इकट्ठा हुआ है। पड़ोस के कुछ दबंग लोग पानी को बाहर निकालने नहीं दे रहे हैं। गड्ढे में जमा पानी पूरी तरह से सड़ चुका है जिससे पूरा परिवार के लोंगों के साथ-साथ गांव के लोग मच्छर जनित बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुआ तो हम लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने बताया कि पानी  निकासी के लिए मौके पर पाइप गिराई गई है परंतु कोटेदार उदयभान के परिवार के लोग पानी निकासी के लिए पाइप नहीं लगाने दे रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सरिता सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र देकर उप जिलाधिकारी केराकत से कार्रवाई की मांग की गई है।