Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन

बीएसए ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन

  • विद्यालय के व्यवस्थाओं की हुई सराहना

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय डीहजहानिया (विकासखंड सिकरारा) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। कुल294 नामांकन के अनुपात में 254 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में मेन्यू के अनुरूप तहरी तैयार थी, जिसे बीएसए ने बच्चों के साथ मंत्रोच्चार के बाद बैठकर ग्रहण किया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन हाथ धुलवाकर सुसंस्कृत तरीके से भोजन कराने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गठित बाल संसद के 9 मंत्रियों से भी संवाद हुआ। इस क्रम में सांस्कृतिक मंत्री दिपांशी प्रजापति (कक्षा 7) ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर प्रभावी वक्तव्य देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बीएसए ने विद्यालय में पठन-पाठन, साफ-सफाई व अन्य गतिविधियों को संतोषजनक पाया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

Share Now...