सिकरारा। शुक्रवार को स्थानीय थाने पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।महिला समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि चंदन राय तथा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्रीय लोगों को बाल विवाह की कुप्रथा को पूर्णत: रोकने तथा सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए जा रहे प्रभावी कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में थाने की पीस कमेटी के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों का विशेष उल्लेख किया गया। बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन करता है, बल्कि देश के समग्र विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह कराने वाले तथा इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत थाने या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। चंदन राय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण नीतियों तथा बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टिंग की सुविधा के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं पीस कमेटी राणा प्रताप यादव सहित सदस्यों ने बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली साथ ही बालविवाह जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर पर सभी ने हस्ताक्षर भी किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Previous article
Next article

