जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में खेल निदेशालय उ.प्र.के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 19 से 22 नवम्बर, 2023 तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किया जायेगा। उक्त के क्रम में इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालिका हैण्डबाल का जनपदीय चयन परीक्षण 16 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं की जन्म तिथि 01 जनवरी 2004 या उसके बाद की होनी चाहिए। चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 17 नवम्बर को प्रातः 10बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
― Advertisement ―
बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 नवम्बर, 2023 तक
Previous article
Next article

