जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार को मोहल्ला पकड़ी गोदाम में दीपावली से पूर्व बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोलियां, अध्यापकों ने कला का अद्भुत नजारा देखा। बताते चलें कि कस्बे के मछलीशहर रोड मोहल्ला पकड़ी गोदाम में स्थित सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने दीपावली से पूर्व एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां बनाई। जहां जब अध्यापकों द्वारा निरीक्षण किया गया तो कला का अद्भुत नजारा देख हतप्रभ रह गए, उन्होंने बच्चों की सराहना की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज के डायरेक्टर उमाशंकर यादव ने विद्यार्थियों के कला की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलता है और वो उत्साहित होकर तन्मयता से कार्य करते हैं। रंगोली प्रतियोगिता में श्रेया यादव, चांदनी यादव, रिद्धिमा सोनी, आयुषी यादव, अपूर्वा पटेल, खुशी यादव, सौम्या पटेल, उन्नति केशरवानी, साक्षी यादव, कृति यादव आदि छात्राएं व डायरेक्टर, उमाशंकर यादव, प्रवीण यादव, जंग बहादुर यादव, राजीव जायसवाल, रीता मिश्रा, वंदना मोदनवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोलियां


