Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबारिश का हल्का झोंका नहीं झेल पाई विद्युत पोल

बारिश का हल्का झोंका नहीं झेल पाई विद्युत पोल

  • बीच सड़क पर दुकानों के बारजे पर जा गिरा दो खम्भा
  • दो-तीन साल पहले ही लगाया गया था पोल, हो सकती थी बड़ी घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में हुई हल्की बारिश ने जौनपुर विद्युत वितरण खण्ड के पोल की पोल खोल दी। विभाग की ओर से लगाए गए खंभे बारिश और हवाओं के चलते दो पोल टूटकर दूकानों पर गिर पड़े। इसके चलते इलाकों में लाइल गुल रही। खास बात यह है कि इन बिजली के खंभों को कुछ साल पहले ही लगाया गया था। क्षेत्रिय इसमें भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं। हालाकि खम्भों के गिरने से ज्यादा कुछ नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन एक बड़ी अनहोनी टल गई इसे भी नकारा नहीं जा सकता है।

बुधवार की सुबह हल्की बरसात के बाद 2 विद्युत पोल टूटकर सड़क से सटे दुकानों पर गिर गए। इसके कारण कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। इसे फिर से सुचारू करने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जो पोल टूटकर गिरे वह लोहे के थे। वैसे बिजली विभाग के पोल कितने मजबूत हैं इसका जीता-जागता सबूत बुधवार को देखने को मिला कि बारिश का हल्के झोंके से विद्युत पोल धराशायी हो कर सड़क के दूसरी ओर दुकानों पर जा गिरा। गनीमत यह थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे बदली और बारिश का हल्का फ़ुहार पड़ने लगा। लोग इस फ़ुहार से बचने के लिये राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कॉलेज के आस-पास स्थानीय दुकान और मकान की शरण में थे कि अचानक विद्युत विभाग का 2 खम्भा तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिरने लगा। जिसके कारण आस-पास के लोग व राहगीर घबरा कर इधर-उधर भागने लगे। उक्त खम्भों से 440 वोल्ट की करेंट प्रवाहित थी और वह दूसरे मकान पर जा कर टिक गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राज कॉलेज पुलिस चौकी पर दिया। चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर बिजली को कटवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 साल पहले ही यह खम्भा लगाया गया था और इतनी जल्दी यह सड़ गया। जब की बिजली विभाग के पुराने खम्भे सालों बाद खोद कर निकाला गया था, लेकिन अभी तक उसमें जंग भी नहीं लगा था।