― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबारातियों ने भरी कार खाई में गिरी, तीन की मौत

बारातियों ने भरी कार खाई में गिरी, तीन की मौत

जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ़्तीगंज बाज़ार के पास बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी से जौनपुर आ रही बारातियों से भरी कार रात लगभग 9:30बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। बता दें कि वाराणसी से बारात जौनपुर आ रही थी कि अचानक कार असंतुलित होकर खाई में चली गई जिससे बबलू सोनकर उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र शंकर सोनकर और श्यामलाल सोनकर उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र मुरली सोनकर और तीसरा राजू सोनकर 45 वर्ष पुत्र विजय सोनकर यह तीनों वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के कैंट निवासी बताए गए हैं। इन तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मरीजों की सहायता के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। बाराती सब खुशियों के माहौल में सम्मिलित होने जा रहे थे वहीं इन तीनों की मौत से घर पर मातम छा गया  है। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। घायलों की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। देर रात भारी संख्या में अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कार का संतुलन बिगड़ना इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। जहां एक तरफ पूरा परिवार खुशियों के माहौल में बारात समारोह में शामिल होने जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ अचानक हुए इस हादसे ने तीन घरों में मातम छा गया।

Share Now...