Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिटनासी दवा विक्रेताओं के यहां अचानक छापा से मचा हड़कंप

किटनासी दवा विक्रेताओं के यहां अचानक छापा से मचा हड़कंप

  • 52दुकानों कि की गई जांच 19दुकानों का लिया गया नमूना दो को कारण बताओं नोटिस जारी

सिकरारा। बीज भण्डारों पर अवैध रूप से चल रहे कीटनाशी दवा ओके विक्रेताओं के दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा तीन टीमों को गठित करते हुए जिले में चल रहे 52दुकानों पर छापा मारा गया। जिसमें 19दुकानों के नमूने लिए गए छापे के दौरान दुकानदारों में हड़कम मचा रहा, कुछ दुकानदारों को छापे की जानकारी मिलते ही अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के बड़े बाबू मनोज कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। जिसमें जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह को मडियाहूँ व मछलीशहर तहसील दिया गया। दूसरी टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार को सदर व बदलापुर तहसील दिया गया तीसरी टीम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक रविंद्र कुमार पाल को केराकत वसाहगंज तहसील दिया गया। तीनों टीमों ने मिलकर कल 52 दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें 19दुकानदारों के नमूने लिए गए और दो दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई।