― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरबहनोई ने सिर कूंचकर साले की नृशंस हत्या की

बहनोई ने सिर कूंचकर साले की नृशंस हत्या की

  • पुलिस ने हत्यारोपी बहनोई को किया गिरफ्तार
  • बिहार के नालंदा का निवासी था मृत उमेश माझी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बरजी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीती रात ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने नशे की हालत में बांस व ईंट से सिर कूंचकर अपने साले को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोपहर बाद हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। मृत युवक बिहार के नालंदा जनपद का निवासी था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरजी निवासी रजनीश सिंह के ईंट भट्ठा बिहार के नालंदा जिले के सिलाव खैरा निवासी उमेश कुमार माझी पत्नी, बच्चों व भाई वीरेंद्र कुमार माझी के साथ रहकर मजदूरी करता था। साथ में ही नालंदा के ही छबीलेपुर के मखदूमपुर का रहने वाला उसका जीजा राजेश माझी भी बतौर श्रमिक कार्य करता था। सूत्रों के अनुसार रात में भट्ठे के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित रसोईघर के निकट उमेश व राजेश ने जमकर शराब पी। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद होने लगा। राजेश के सिर पर खून सवार हो गया। उसने उमेश माझी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गया तो उसने ईंट से सिर कूंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया और भाग गया। सुबह किसी ने शव देखकर शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर वारदात के बाद फरार आरोपित को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।

Share Now...