Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरबस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

बस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

  • वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों
  • खुशी का माहौल गम में बदला

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कोपा गांव निवासी पिता-पुत्र अपनी बाइक से पलिया जा रहे थे। नगर के रोडवेज के समीप बस की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पुत्र की भी मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कोपा गांव निवासी 60 वर्षीय बांकेलाल चौहान पुत्र रामपलट अपने 35 वर्षीय पुत्र पवन चौहान के साथ बुधवार की सुबह बेटे के ससुराल आजमगढ़ जनपद के पलिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रात: दस बजे नगर में स्थित रोडवेज के समीप सुल्तानपुर डिपो बस की चपेट में आ गए जिसमें बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान पुत्र के भी प्राण पखेरु निकल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार बताया जाता है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच हुआ है। शादी के माहौल में पिता पुत्र की मौत से परिजन समेत सगे संबंधी मर्माहत हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share Now...