Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरबच्चों में लर्निंग स्किल डेवलप करें : मनीष वर्मा

बच्चों में लर्निंग स्किल डेवलप करें : मनीष वर्मा

  • जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक में जिलाधिकारी का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एआरपी सिकरारा, सहायक अध्यापिका कंपोजिट विद्यालय करंजाकला पूजा गुप्ता, बीईओ ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व नवाचार के संबंध के पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया जिसे देखकर अधिकारियों ने सराहना की और कहा कि सहायक अध्यापिका पूजा गुप्ता से अन्य शिक्षक प्रेरणा लें। जिलाधिकारी ने सभी एबीएसए को निर्देश दिया कि बच्चों में लर्निंग स्किल डेवलप करें। बेसिक निपुण लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जो भी कार्य कराए जाएं, गुणवत्तापूर्ण हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी एबीएसए रूचि लेकर स्कूल भवनों की थीम बेस्ड रंगाई पुताई कराये और स्कूलों को आकर्षक बनाये। उन्होंने कहा कि ध्यान रखे कि इंटरलॉकिंग लगाते समय ध्यान दें कि स्कूल का मैदान खत्म न हो जाए। उन्होंने कहा कि जो पैसा अभिभावकों के खाते में भेजा गया है, उनसे स्वेटर, जूता मोजा खरीदवाना सुनिश्चित करें और अभिभावक नहीं खरीद रहे तो वसूली की नोटिस जारी करें। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्कूल में अच्छे से ड्रेस पहन कर ही आयें। वाल पेंटिंग कराये जाने, बच्चों को ऑनलाइन लर्निंग वीडियो दिखाई जाए, जिससे बच्चे आसानी से सीख सकते है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे विद्यालय में नहीं उपस्थित हो रहे हैं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अध्यापकगण प्रोत्साहित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।