जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय विकास खण्ड बरसठी के कंपोजिट विद्यालय पटखौली सम्पति पाठक में 15दिन से प्रधानाध्यापक कि लापरवाही से बच्चों के पेट पर डाका डाला जा रहा है, और गुणवत्ता विहीन खाना दिया जा रहा है। स्थानीय ग्राम के रवि प्रकाश पाठक ने एबीएसए को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र पर प्रधानाध्यापक के ऊपर आरोप लगाया है कि सरकार के द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन योजना बच्चों को गुणवत्ता विहीन दिया जा रहा है और यहां पर प्रधानाध्यापक माह में दो से तीन दिन आ रहे है जबकि बच्चों कि पढ़ाई काफी बाधित हो रही है। इस सन्दर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर एआरपी को मौके पर भेजा गया है जांच कर उचित कार्रवाई कि जायेगी।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

