Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबच्चों का रोरी चंदन व पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

बच्चों का रोरी चंदन व पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

  • लगभग 44 दिन के ग्रीष्मावकाश के पश्चात गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय

जौनपुर धारा, जौनपुर। गर्मियों की लंबी छुट्टी के पश्चात सोमवार को विद्यालय खुलने पर कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी मुफ्तीगंज के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने बच्चों का रोरी चंदन लगाकर उनके ऊपर पुष्पवर्षा करके तथा मीठा खिलाकर उनका विद्यालय में उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लंबी छुट्टी के पश्चात विद्यालय में पहुंचे नौनिहालों का उत्साह देखते बन रहा था। विद्यालय का बदला हुआ परिवेश भी उनको रोमांचित कर रहा है। चारों तरफ फूल पत्ती एंव लताओं की हरियाली, साफ सुथरा स्वच्छ प्रांगण, फर्नीचर, ग्रीन/व्हाइट बोर्ड से सुसज्जित कक्षा-कक्ष बच्चों के लिए पूर्णत: तैयार है। प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और सभी निपुण लक्ष्य को प्राप्त हो जिससे विद्यालय जल्द से जल्द निपुण विद्यालय हो जाए। इस अवस पर दशरथ राम, सचिन्द्र यादव, अनिल पांडेय, मधु रानी, अवनीश सिंह, सर्वेश, सन्तोष, रीता उपस्थित रहीं।