Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरबकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा, सोने का लॉकेट छीनने का...

बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा, सोने का लॉकेट छीनने का आरोप

खुटहन। बकाया रकम मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शेख अशरफपुर गांव में उधारी का पैसा लेने गए चाय-पान के दुकानदार पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसके गले में पहना सोने का लॉकेट भी छीन लिया।

इमामपुर गांव निवासी मयाराम गुप्ता गांव की बाजार में चाय-पान की दुकान चलाते हैं, बुधवार को बकाया रुपये की वसूली के लिए शेखपुर अशरफपुर गांव निवासी चांदे गौरिया के घर पहुंचा। आरोप है कि घर आकर तगादा करना  चांदे इतना को नागवार लगा कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया। हमलावरों ने लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाईकर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने का लाकेट भी छीन लिया। घटना की सूचना  पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायल के द्वारा मारपीट व छिनैती का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। उसका आरोप है कि पुलिस छिनैती को तहरीर से हटाने का दबाव बना रही है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। उन्होंने छिनैती के आरोप को गलत बताया।

पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, विभिन्न मामलों में कई अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में शाहगंज, खुटहन, सुजानगंज, खेतासराय और सरायख्वाजा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

शाहगंज थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त विक्रम उर्फ शेरू निवासी सबरहद मानपुर को गिरफ्तार किया। वहीं खुटहन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को गंभीर बाजार क्षेत्र से पकड़ लिया। सुजानगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर ग्राम भूइधरा निवासी अनुज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसी क्रम में खेतासराय थाना पुलिस ने नियाज स्कूल भुडकुडहा मोड़ के पास से एक शातिर अपराधी शाहआलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू निवासी धम्मौर को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित विशाल यादव निवासी कोठवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार के लिए जौनपुर की ‘राजेश उमाशंकर एंड कंपनी’ चयनित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा घोषित एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार 2025-26 के लिए जौनपुर की ‘राजेश उमाशंकर एंड कंपनीÓ का चयन किया गया है। इस उपलब्धि से जनपद में खुशी का माहौल है, खासकर लायन्स क्लब परिवार में उत्साह देखा जा रहा है।

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार चयनित उद्यमियों को 29 मार्च 2026 को चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर परिसर, नवाबगंज (कानपुर) में आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। फर्म के प्रमुख व लायन्स क्लब जौनपुर मेन के अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता को यह सम्मान व्यवसायिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस उपलब्धि पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, गेट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा सहित लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जौनपुर के लिए गर्व की बात है। कई सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी है।

बच्चों के मामूली विवाद में पड़ोसियों ने जमकर मचाया तांडव

  • पति-पत्नी की पिटाई कर दी जान से मारने की धमकी

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों ने एक राय होकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उमरपुर निवासी संतोष सिंह के बच्चों का पड़ोस के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित होकर पड़ोसी सतीश सिंह और नेहा सिंह ने लामबंद होकर संतोष के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने संतोष सिंह और उनकी पत्नी अंजलि सिंह को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और विरोध करने पर लात-घूसों व लाठी से जमकर पिटाई की। पीड़ित संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावर इतने उग्र थे कि उन्होंने न केवल मारपीट की, बल्कि बच्चों को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि यदि बच्चे दोबारा उनके दरवाजे की तरफ नजर आए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मारपीट के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि संतोष सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी सतीश सिंह और नेहा सिंह के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 के तहत धारा 115(2), 352 और 351(3) में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share Now...