Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफसलों की स्थिति का निर्धारण करने के लिये हो रहा सर्वे

फसलों की स्थिति का निर्धारण करने के लिये हो रहा सर्वे

  • सर्वे से अनुदान,स्कीम व निर्णयों का लाभ पहुंचाने में मिलेगी मदद : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गुरुवार को सदर तहसील के खोरवा गांव में एग्री स्टैक योजनान्तर्गत कराए जा रहे डिजिटल क्रोप सर्वे का निरीक्षण किया। डीएम अनुज कुमार ने किसानों को बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों में होने वाले नुकसान से बचाने और किसानों तक सरकारी अनुदान, योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए सरकार डिजिटल क्रोप सर्वे करा रही है। उद्देश्य यह है कि सम्बंधित डाटा की वास्तविकता का निर्धारण कर एक एकल सत्यापित स्रोत के रूप में ऐसे ईकोसिस्टम व डाटा वेस को विकसित किया जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर रियल टाईम में स्थितियों का आंकलन किया जा सके। इसी तरह उपयुक्त योजना तैयार की जा सकें। इसके आधार पर विभागों द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने, फसलों के मूल्य के निर्धारण में मदद समेत कई महत्वपूर्ण आकड़ो की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर आर.डी पुण्डीर, जनपद मास्टर ट्रेनर उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव, तहसील मास्टर ट्रेनर नायब तहसीलदार विक्रम पासवान, सर्वेयर, सुपरवाइजर, वेरिफायर, एडीओ एजी. आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।