जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 8:00बजे के करीब प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक तालाब के किनारे गांव के कुछ युवा बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसीबीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कई चक्कर मारते हुए नजर आए। बैठे हुए युवकों ने जब कई चक्कर मारते हुए लोगों को देखा तो मामला संदीग्ध प्रतीत होने लगा। इसलिए लोगों ने उक्त लोगों के ऊपर कड़ी निगाह रखनी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में तालाब के किनारे पहुंची दो किशोरियों से उनकी बातचीत होने लगी। जब वहां पर बैठे युवकों ने यह दृष्य देखा तो उनको समझने में देर नहीं लगी, तथा तुरन्त ही 112नंबर पुलिस को फोन करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए दोनों प्रेमिकाओं को परिजनों के हवाले कर दिया और दोनों प्रेमी को थाने पर लेकर चली गई। उक्त घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
प्रेमी-प्रेमिका धराएं, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा



