जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला सिपाह निवासी सतीश सेठ के पुत्र राम प्रताप सेठ उर्फ राज 24वर्ष का रविवार/सोमवार की रात्रि को लगभग 1:00बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर चौराहे के पास खडी ट्रक में जाकर भीड गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Previous article
Next article


