जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पिछड़ी जाति की एक युवती ने क्षेत्र के ही अल्पसंख्यक समुदाय के प्रेमी चिकित्सक से दगा खाकर सोमवार को सुल्तानपुर में गोमती नदी में छलांग लगा दी। मछुवारों द्वारा बचा ले जाने के बाद युवती द्वारा प्रेमी चिकित्सक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने की चर्चा जोरों पर है। चर्चाए खास है कि उक्त बीस वर्षीया युवती सूरापुर में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक के यहां लगभग डेढ़ दो वर्षों से बतौर एकाउंटेंट काम किया करती थी। आरोप है कि उक्त चिकित्सक पैसे और शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब इसकी भनक चिकित्सक की पत्नी को हुई तो विरोध के चलते चिकित्सक लखनऊ में युवती का डीफार्मा में नाम लिखवा कर उसके यहां आने जाने लगे। इसी बीच सोमवार को युवती जब सूरापुर स्थित क्लीनिक पर चिकित्सक से मिलने की बात की तो चिकित्सक ने मिलने से मना करने के साथ ही उसे अपने साथ नहीं रखने का हवाला दिया। इधर पहले से ही परिवार से दूर होने और प्रेमी चिकित्सक से दगा खाई उक्त युवती सोमवार को गोमती नदी में छलांग लगा दी। बहरहाल मौके पर तैनात पुलिस मौजूद मछुवारों से युवती को बचा ली। मामला कोतवाली सदर सुल्तानपुर पहुंचा जहां युवती द्वारा तहरीर देकर प्रेमी चिकित्सक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कराए जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। लोगों की मानें तो चिकित्सक पुलिस की गिरफ्त में है।
― Advertisement ―
CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा
बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
प्रेमी चिकित्सक से दगा खाई युवती ने लगाई नदी में छलांग, मुकदमा दर्ज



