जौनपुर धारा, बदलापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बदलापुर स्थित सभी प्राथमिक विद्यालयों में पूरे उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कम्पोजिट विद्यालय, डड़वा में सुबह 6बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने विभिन्न योगासन के माध्यम से स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अब्दुल मन्नान अंसारी, हरीकृष्ण यादव, अमरजीत यादव, शिवप्रकाश यादव, निर्मलेंदु यदुवंशी, मनोज कुमार मौर्य, गिरिजा देवी, प्रधान राजकुमार यादव, श्यामबहादुर यादव, संतोष यादव, राम नयन यादव, नन्द लाल, राम आसरे प्रजापति, प्रवीण यादव समेत गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


