Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सेवता विधायक ने लिया संकल्प

प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सेवता विधायक ने लिया संकल्प

  • इंजी उमाशंकर गुप्ता ने मंदिर जीणोद्धार की सौंदर्यीकरण की ली जिम्मेदारी, पुनीत कार्य में दिए 51बोरी सीमेंट

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। जनपद सीतापुर के सेवता विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञान तिवारी ने रामपुर मथुरा बाजार में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना बुढ़वा बाबा (शिव मंदिर) की दयनीय स्थिति को देखते बड़ी पहल की है। उन्होंने मंदिर का दौरा कर जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है। विधायक के आग्रह पर इजी.उमाशंकर गुप्ता ने प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करने की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि रामपुर मथुरा के निवासी विनायक मिश्रा सहित नगरवासियों ने बताया कि प्राचीन बुढ़वा(बाबा शिव) मंदिर बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। जिसके जीर्णोद्धार को लेकर कई लोगों के पास जाने बाद भी किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। उक्त सूचना सेवता विधायक ज्ञान तिवारी को हुई तो उन्होंने मंदिर का दौरा कर जीर्णोद्धार का संकल्प लेता हूं। मन्दिर सौंदर्यीकरण करने के लिए 15लाख रुपए का सहयोग किया। साथ ही उन्होंने सैकड़ो वर्ष पुरानी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सुप्रसिद्ध इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता को मंदिर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने नगरवासियों के साथ बैठक कर मंदिर के समग्र जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई। जिसमें सनातन समाज के लोगों इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान इंजी. उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि बुढ़वा बाबा शिव मंदिर कई हिंदू जनमानस की आस्था बताते हुए 51 बोरी सीमेंट मंदिर में देने तथा  मंदिर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राजेश यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, इंजीनियर अमित यादव, अवधेश सिंह चौहान, अनुराग सिंह व विपिन पांडेय सहित लोग मौजूद रहे।