Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रृंगार उत्सव एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

श्रृंगार उत्सव एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के धरौरा(नईबाजार) गांव में स्थित रैकल ब्रह्म बाबा का वार्षिक श्रृंगार उत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन सोमवार की देर शाम को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते है। मौजूद लोगों ने बताया कि भण्डारा एवं श्रृंगार उत्सव लगभग चौदह सालों से लगातार होता आ रहा है। यह आयोजन बसंत पंचमी के दिन रामायण पाठ प्रारंभ होने से दूसरे दिन विशाल काय भव्य भंडारे के रूप में आयोजन किया जाता है। श्रृंगार व भंडारे में लगभग पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते है। महोत्सव को सफल बनाने में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहता है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक मो.सलीम, हेड कांस्टेबल लल्लन खान, रंजीत यादव, संजय यादव, नंदलाल यादव के साथ तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं समूचे मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक की देखरेख लगे ड्रोन कैमरे से की जा रही थी।