जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा सुनिश्चित मासिक बैठक के अनुसार चौकी इंचार्ज राम जी सैनी की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता के बीच बैठक की गई जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष डॉ. जयसिंह राजपूत द्वारा सुझाव दिया गया कि कस्बे में ठेले वालों की एक अलग व्यवस्था होनी चाहिए जिससे जाम की समस्या समाप्त हो क्योंकि रोडवेज बसों का संचालन कस्बे से न होने का कारण बस संचालक ठेले वालों को मान रहे हैं। ऐसी स्थिति में इनकी व्यवस्था हो जाने पर समस्या का काफी निदान हो सकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार सोनकर एडवोकेट, नवीन कुमार साहू, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
प्रशासन व व्यापारियों के बीच बैठक संपन्न



