Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रशासनिक अधिकारी का निधन

प्रशासनिक अधिकारी का निधन

  • अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर

जौनपुर धारा,जौनपुर। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी के निधन से अधिकारियों कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट अनिल कुमार शुक्ल का रविवार की सुबह मौत हो गई। उनके असामयिक निधन पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इशिता किशोर, सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर जौनपुर, विजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष एवं कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अनिल कुमार शुक्ल के आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को इस दुःख की धड़ी में सम्बल प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर हारून रसीद, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मेहंदी रजा, राकेश कुमार गौतम, सुनील कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, आशीष कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव, यतेन्द्र कुमार यादव, नीरज यादव, अजीत कुमार, विजय कुमार बिन्द, भानू गौतम, कुसुम यादव, शालिनी सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।