Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रधान पद के उपचुनाव में दीपक विजयी, समर्थकों में हर्ष

प्रधान पद के उपचुनाव में दीपक विजयी, समर्थकों में हर्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीते दो मार्च को विकास खण्ड सुईथाकला के सवायन ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद पर उपचुनाव में दीपक कुमार अपने प्रतिद्वन्दियों को पराजित करते हुए 551 मतों से विजयी घोषित हुए। दीपक ने प्रधान पद पर कुल 2551 मत में से 1216 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी अनीता को 551 मतों से मात देकर विजय प्राप्त की जबकि तीसरी प्रतिद्वन्दी के रूप में संजू को 643 मत पर सन्तोष करना पड़ा। मतगणना का कार्य विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार में सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार व तहसीलदार महेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शुरू हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मतगणना स्थल पर सुरक्षाबलों के साथ डंटे रहे। दीपक के विजयी होने पर समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।