जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी ब्लॉक में सोमवार को बीडीओ तथा ग्राम प्रधानों के साथ एक अहम बैठक हुई जिसमें भुगतान को लेकर चर्चा हुई। अभी मामला पूरी तरह से नहीं सुलझ सका है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि हम लोगों ने लाखों रुपये का विकास का कार्य करवाया है। शासन के आदेश पर मनरेगा के तहत 60 प्रतिशत कच्चा तथा 40 प्रतिशत पक्का काम ही होने पर भुगतान होगा। प्रधानों का कहना है कि जब भुगतान होने में ऐसा कोई आदेश आना था तो प्रधानों से कोई विकास कार्य नहीं करना चाहिए था। अब प्रधान काम करवा चुके हैं तब पैसा कैसे भुगतान होगा। उधर खण्ड विकास अिधकारी अस्मिता सेन ने कहा कि शासन के आदेश के तथा उच्चाधिकारियों के आदेश पर पंचायत भवन, विद्यालय की बाउंड्रीवाल, गोशाला, अमृत सरोवर, पांच लाख निर्धनतम परिवार का भुगतान वरीयता के आधार पर किया जाएगा। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव अमर बहादुर यादव, शशिकांत पाठक ने मांग की है कि पंचायत भवन, स्कूल की बाउंड्रीवाल, अमृत सरोवर, 5 लाख निर्धनतम परिवार योजना को उक्त अनुपात से बाहर रखा जाय। मनोज यादव, पप्पू चौहान अमर सेन यादव, वीरेंद्र कुमार चौहान, जंग बहादुर यादव, अनिल कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, संजय सिंह राजकुमार आदि प्रधानों ने भी अपनी समस्याएं रखी। सभी की समस्या को खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने सीडीओ सीलम साई तेजा से बताया। उन्होंने प्रधानों को जिला मुख्यालय पर मंगलवार को बुलवाया है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
प्रधानों और बीडीओ के बीच भुगतान को लेकर हुई बैठक



