Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधानाचार्य पर सूचना न देने पर लगाया जुर्माना

प्रधानाचार्य पर सूचना न देने पर लगाया जुर्माना

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर सूचना आयोग ने सूचना न देने पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। संस्थापक पौत्र व आजीवन सदस्य हिन्दू हाई स्कूल सोसायटी बृजेश कुमार गुप्त ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव से संबंधित सूचना मांगी थी। आयोग ने अर्थदंड की वसूली करने के लिए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, जिलाधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी जौनपुर को आदेश की प्रति भेजा है। समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी आवेदक को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। तब सूचना उपलब्ध कराने के लिए द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग लखनऊ में किया गया था। सूचना देने के मामले को गंभीरता से न लेने, सूचना को छिपाने, समय सीमा के तहत सूचना न देने और निर्धारित सुनवाई के दौरान जनसूचना अधिकारी द्वारा आयोग के सम्मुख उपस्थित न होने पर राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने 25 हजार का अर्थदंड प्रधानाचार्य के ऊपर लगाया है।