Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री के वाराणसी रैली के उपलक्ष्य में भाजपा रामपुर की बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री के वाराणसी रैली के उपलक्ष्य में भाजपा रामपुर की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित हनुमान मन्दिर पर प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे एवं 18दिसंबर को प्रस्तावित रैली के निमित्त भाजपा पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित की गयी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री जयेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए रैली में भारी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर मण्डल महामंत्री कमलेश पाण्डेय रमेश दुबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, देवीशंकर दुबे, रोहित यादव, शम्भु तिवारी आदि सभी उपस्थित रहे।