Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रदर्शनी में दुकानदार की मौत

प्रदर्शनी में दुकानदार की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के रामलीला मैदान में चल रही प्रदर्शनी में कास्मेटिक की दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदार की मंगलवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद परिजन ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। नगर के रामलीला मैदान में दो सप्ताह से प्रदर्शनी में कानपुर नगर के बिरहना रोड स्थित रोटी गोदाम निवासी 24 वर्षीय निहाल पुत्र मोहम्मद इरफान अपनी कास्मेटिक की दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की देर रात प्रदर्शनी बंद होने के बाद भेजन कर सो रहा था। तकरीबन ढाई बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान निहाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर कानपुर घर चले गये।