जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाने के पास मंगलवार की रात ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर एक घर में घुस गया। संयोग था कि घर बंद था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे में चालक घायल हो गया। ट्रकों की टक्कर में सरवरपुर निवासी संतोष प्रजापति की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। कोयला लदा ट्रक शाहगंज की तरफ जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रेलर से ट्रक टकरा गया।
― Advertisement ―
ट्रक से टकरा कर ट्रेलर घर में घुसा

Previous article

