जौनपुर धारा, जौनपुर। नेहरू बालोद्यान के वन विहार रोड प्रांगण पर शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राजकुमार ने प्रोजेक्ट कैसे बनाया जाय बहुत ही विस्तृत रूप से सरल ढंग से बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान का प्रोजेक्ट बनाने से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। अभी भी हमारे यहा अंधविश्वास एवं रूढ़िवादिता फैली हुई है, इसे बच्चों के मन से निकालने की जरूरत है। हम अध्यापकों का नैतिक कर्तव्य है कि बच्चों को केवल विज्ञान न पढ़ायें बल्की उनके मन में वैज्ञानिक सोच भी विकसित करें। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जौनपुर के एकेडमिक कोआर्डिनेटर डा. मनीष कुमार गुप्ता एसोसियेट प्रोफेसर बायोटेक्नोलाजी विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट को गुणवत्ता पूर्ण कैसे बनाया जाय, उचित विषय का चयन कैसे किया जाये, गाइड शिक्षक की उचित भूमिका क्या होती है. इस पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जौनपुर की जिला समन्वयक डा. चन्द्रकला सिंह ने बताया इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितन्त्र को समझना मुख्य विषय से सम्बन्धित बाल वैज्ञानिक स्थानीय समस्याओं पर अपने प्रोजेक्ट तैयार करके विभिन्न स्तरीय आयोजनों में प्रस्तुत करेगें। डा. सुजीत कुमार एसोसियेट प्रोफेसर नैनोटेक्नोलाजी पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने बताया कि सम्बन्धित उप विषयों के अन्तर्गत बच्चे पता करते हैं कि उनके आस-पास परितंत्र को समझने के लिए क्या प्रमुख समस्याएं है और वे अपने प्रोजक्ट के अन्तर्गत विज्ञान विधि से कार्य करके उसे पहचानेंगे तथा कार्य योजना तैयार करके उसके समाधान का प्रयास करेंगे। बच्चे पता करते है कि जौनपुर में विज्ञान से समाज का परस्पर तालमेल कैसा है, परस्पर किस रूप जुड़े हुये हैं और उसका पर्यावरण पर प्रभाव कैसा पड़ रहा है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की इस जिला स्तरीय कार्यशाला में जनपद के विभिन्न 18 विद्यालयों के 63 विज्ञान शिक्षकों ने तथा बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों एवं विज्ञान शिक्षकों का आभार प्रदर्शन जनपद समन्वयक डा. चन्द्रकला सिंह ने किया।
― Advertisement ―
lakhauwa bazar accident में बड़ा हादसा टला, राहगीर को बचाने में पिकअप पलटी
Jaunpur accident news lakhauwa bazar: जौनपुर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लखौवा बाजार में पिकअप वाहन पलट गया।इस jaunpur accident news lakhauwa...
प्रत्येक बच्चे के अन्दर पैदा हो सकती है वैज्ञानिक सोच : डा.राजकुमार

Previous article
Next article


