Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरप्रतिभागिता विजय से ज्यादा आवश्यक: प्रो. अजय द्विवेदी

प्रतिभागिता विजय से ज्यादा आवश्यक: प्रो. अजय द्विवेदी

  • पीयू में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
  • पीयू का छात्र करेगा संसद में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व
  • गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन दर्शन एवं योगदान विषय पर हुआ भाषण प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में गुरुवार को गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन दर्शन एवं योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जीतने से अधिक प्रतिभाग करना आवश्यक है। प्रतिभाग करने से वह कुछ न कुछ जरूर सीखेंगे।  डॉ. सुशील सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता बड़ी एवं छोटी नहीं होती। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उद्देश्य सिंह, द्वितीय स्थान पर अभिनव कीर्ति पांडेय और तृतीय स्थान पर अमन कुमार रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाला प्रतिभागी 7 मई को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगा। निर्णायक मंडल में सुशील कुमार, डॉ. आशुतोष एवं डॉ. राजीव रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अबू सलेह ने किया। इस मौके पर डॉ. रसिकेश, मानसी शर्मा, साक्षी सिंह, रिन्शु सिंह, हर्ष साहू, रेहान, आदित्य जायसवाल, विकास सोनी, किशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।