Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध हुई छापेमारी, तीन व्यवसाईयों का हुआ चालान

प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध हुई छापेमारी, तीन व्यवसाईयों का हुआ चालान

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। आरंभ 3.0 अभियान के अन्तर्गत प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ नगर पंचायत गौराबादशाहपुर बाज़ार में छापेमारे की गयी। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉ.अनुपम सिंह ने बाज़ार के अनीता जायसवाल के यहाँ से 2किलो प्लास्टिक पन्नी व थर्माकोल ग्लास, दोना, सतीश जायसवाल एवं लेखू जायसवाल के यहाँ से 500 ग्राम पन्नी पकड़ते हुए। क्रमशः 5000, 1000 व 1000 का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बाज़ार के दुकानदारो से अपील किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न किया जाये। ठेला, खुमचा वालों से प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त करते हुए उनको सख्त हिदायत दिया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग ना करे। इस दौरान नगर पंचायत के रवीन्द्र यादव, नाहर यादव, अमित यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।