Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रजापति समाज ने सन्त रामसुभीख की मनायी जयन्ती

प्रजापति समाज ने सन्त रामसुभीख की मनायी जयन्ती

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद प्रजापति को मुख्य अतिथि, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एडवोकेट व वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, पूर्व उपकोषाधिकारी बिपतराम प्रजापति को विशिष्ट अतिथि बनाया गया। विशिष्ट अतिथि सुधाकर प्रजापति एडवोकेट व शिव शंकर प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे समाज के लोग गर्व से अपने नाम के आगे प्रजापति लगाएंगे। चक्रदूत प्रजापति समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति हमेशा कुंभार जाति के उन लोगों का घोर विरोध किया करते थे, और कहते थे जो व्यक्ति अपने नाम के आगे अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते हैं। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति उर्फ बसंत सभासद ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति का सपना तभी पूरा होगा जब हमारा समाज शिक्षित होगा। जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि हम एकजुट होकर देश व प्रदेश की सत्ता में भागीदारी लेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक नगर अध्यक्ष डॉ.आरके चित्रवंशी ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, महासचिव अजय प्रजापति, संगठनमंत्री संजय प्रजापति, नवीन प्रजापति, काशीनाथ प्रजापति, सभासद शिव कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी आनंद प्रजापति, भागीदारी पार्टी-पी के कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, दीपक प्रजापति, रीता प्रजापति, प्रीती प्रजापति, सुषमा प्रजापति, सोनी प्रजापति, नीतू प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, संतोष यादव एडवोकेट, पवन प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, विकास प्रजापति सार्थक प्रजापति, उत्कर्ष प्रजापति आदि उपस्थित रहे।