जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा पुलिस ने गुरुवार को पॉक्सो ऐक्ट के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के मंगरेसर गांव निवासी युवक विवेक कुमार के खिलाफ नाबालिक किशोरी को भगाने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के पिता गौतम को भी साजिश का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सुबह जरिये मुखबीर की सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने आरोपी विवेक व गौतम को मई मोड़ नौपेड़वा से गिरफ्तार कर आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए पॉक्सो ऐक्ट में चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
पॉक्सो ऐक्ट के आरोपी गिरफ्तार

Previous article


