जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रशीदाबाद में पेड़ के सहारे लटकी मिली लाश से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 6 बजे बकरी चराने के लिए गए कुछ लोगों ने एक पेड़ की डाल पर फांसी के सहारे लटकी लाश देखकर शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का चेहरा कुछ इस तरह झुलसा था जिससे प्रतीत होता है कि उसके चेहरे पर तेजाब डालकर खराब कर दिया गया है। दूसरी तरफ यह भी अनुमान लगाया जाता है कि उसकी हत्या करके पेड़ की डाल पर लटका दिया गया। ताकि लोग आसानी से इसे आत्महत्या समझ ले। इस घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने लाश काफी देर तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी सफलता हाथ नहीं लगी।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
पेड़ की डाल पर फांसी के सहारे लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Previous article

