जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। क्षेत्र के धन्नी गोपालपुर गॉव मे स्थित हनुमान मंदिर परिसर से गॉव के दल सिंगार पुत्र रमाकांत द्वारा विशालकाय हरा आम का पेड़ काटकर बेच दिया गया जिससे मंदिर समिति सहित ग्रामीणों ने हंगामा किया और जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करायी। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगई के बल पर हरा पेड़ काटा गया जो कि आराजी नं0 85 में मंदिर के नाम राजस्व अभिलेख मे दर्ज है। सूचना पर वन विभाग के लोग पहुंच कर आरोपी की तलाश कर कर रहे हैं। इस बावत रेंजर डॉ. सुशील कुमार मिश्रा से बात की गयी तो उन्होने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पेड़ काटने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने काटा बवाल

Previous article
Next article

