जौनपुर धारा,जौनपुर। आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में वृद्ध को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी रामकरण विश्वकर्मा उम्र लगभग 65 सोमवार की रात में अपने घर के सामने सोया हुआ था। रात्रि लगभग 3:00बजे कुछ लोग आए और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसकी पत्नी बाहर निकली तो उसने देखा कुछ लोग भाग रहे हैं, यह बात उसकी पत्नी ने बताया। पूरी तरह झुलसे हुए वृद्ध रामकरण को जिला अस्पताल तड़के लगभग 5:00बजे लाया गया जहां उपचार की लगभग 3घंटे बाद इसकी मौत हो गई। घटना का कारण पुराना जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
चौथी मोहर्रम पर निकले पारंपरिक जुलूस, कर्बला के शहीदों की कुर्बानियां की गईं याद
चौथी मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसें आयोजित की गईं। अज़ादारों ने नौहाख्वानी और मातम कर शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
पेट्रोल डालकर वृद्ध को जिंदा जलाया, मौत

Previous article
Next article

