Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभगवान परशुराम की यात्रा ब्राह्मणों ने लिया भाग

भगवान परशुराम की यात्रा ब्राह्मणों ने लिया भाग

जौनपुर धारा,बरसठी। राधा कृष्ण रास बिहारी मंदिर शहरमा ब्लॉक बरसठी से ऐतिहासिक परशुराम जयंती यात्रा निकाली गई। जिसमें जिले के वरिष्ठ मानिंद ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक दिग्गज ब्राह्मण अपनी चार पहिया वाहनों से पहुंचे और रैली को ऐतिहासिक बनाया सब ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी परसुराम शक्ति हर ब्राह्मण में देने की अपील की वही सब ने प्रसाद ग्रहण करके रैली में भाग लिया। यह रैली पिड़सवा गांव बारीगांव पहुंची और बारी गांव से मियां चेक होते हुए निगोह बाजार में रैली का समापन किया गया। जहां संबोधन स्थल भी बनाया गया था वहां वरिष्ठ मानिन्दों ने संबोधन किया। रैली ब्राह्मणों के लिए बहुत उत्साह वर्धक रही। राघवेंद्रचार्य महराज, दिनेश चौधरी, जज सिंह ‘अन्नाÓ हनुमंत पांडे महराज विनोद पांडेय, अवधेश शुक्ला, कैलाश नाथ उपाध्याय, लाल बहादुर उपाध्याय, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित राम आसरे शर्मा, अंतिम पाठक, विपिन दुबे, कैलाश नाथ दुबे, लकी त्रिपाठी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।