Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपूर्व सांसद के भाई का निधन शोक में स्कूल, कॉलेज व बाजार...

पूर्व सांसद के भाई का निधन शोक में स्कूल, कॉलेज व बाजार बंद

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व विधायक स्व.राजबहादुर यादव के पुत्र व पूर्व सांसद स्व.अर्जुन सिंह यादव के छोटे अनुज समाजसेवी सुभाषचंद्र यादव का हृदयाघात के चलते शुक्रवार की भोर मे निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का ताता लग गया। इस दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत क्षेत्र के सभी डिग्री इण्टर जूनियर प्राइवेट कॉलेज में शोकसभा कर बंद कर दिया गया।

बता दें कि प्रबन्धक समाजसेवी 67वर्षीय सुभाषचंद्र यादव की रात शुक्रवार की भोर में अचानक तबीयत खराब हुई और 2 बजे के करीब हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र सिंह यादव ललई, विधायक रागनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रदेश सचिव राकेश मौर्य, राजीव रंजन यादव, पूर्व प्रमुख दीपचंद सोनकर, भाजपा नेता पप्पू यादव, रामकृपाल, महामंत्री रमेशचंद यादव, पूर्व महामंत्री स्वतंत्र कुमार सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके बाद रामघाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और अन्तिम संस्कार किया। उनके निधन पर पीयू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह, महामंत्री रमेशचंद्र यादव के नेतृत्व मे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर विश्वविद्यालय को बंद किया कर दिया गया। इसके अलावा जनता जनार्दन इंटर कॉलेज प्रबंधन लालसाहब यादव एवं रघुवर गंगा स्मारक इण्टर कॉलेज जंगीपुर खुर्द में प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.जगन्नाथ यादव ने शोकसभा का आयोजन कर कॉलेज बंद किया। इसके अलावा क्षेत्र के करीब दो दर्जन डिग्री, इण्टर प्राइवेट कॉलेज में शोकसभा कर बंद कर दिए गए। उनके निधन पर सिद्दीकपुर बाजार, करंजाकला बाजार, सफदरगंज बाजार, जासोपुर बाजार में शोकसभा कर बाजार बंद रहा।

शवयात्रा में उमड़ा जन सैलाब 3 किलोमीटर में लगा जाम

समाजसेवी प्रबंधक सुभाषचंद्र यादव के शवयात्रा सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। शव यात्रा में भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके चलते शवयात्रा जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुत्तूपुर, आदमपुर, चौकिया तक 5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इस दौरान स्कूल बसें व एम्बुलेंस सरकारी बसे  फंसी रही। हालांकि पुलिस के अथक प्रयास से किसी तरह से आवागमन चला। तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस प्रशासन वलोगों ने राहत की सांस ली।